Be the first to review “Seven Point Six” Cancel reply
Seven Point Six | सेवेन पॉइंट सिक्स
दिल्ली – हिंदुस्तान का दिल और अनजाने खतरों का शहर
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र, जहाँ हर कोना इतिहास, आस्था और अनदेखे खतरों से भरा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहाँ कभी भी रिक्टर स्केल पर 8.0 तक का भूकंप आ सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो दिल्ली की जमीन ही नहीं, सदियों पुरानी मान्यताएँ भी हिल जाएँगी।
क्या ये सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा होगी, या कोई दबी हुई शक्ति इतिहास के पन्ने पलटने वाली है?
क्या हमारे मिथक दरअसल भूले-बिसरे सच हैं?
क्या हम वाकई इस ब्रह्मांड में अकेले हैं?
‘सेवेन पॉइंट सिक्स Seven Point Six’ … एक ऐसी कहानी जो विज्ञान, धर्म और इतिहास के बीच की धुँधली रेखाओं को मिटा देती है। तैयार हो जाइए, एक ऐसे सच से सामना करने के लिए, जो अब तक सिर्फ किस्सों में था।
यह कहानी नहीं चेतावनी है।
दिल्ली में जन्मे और पाले-बढ़े अतुल एक अनुभवी फाइनैन्स प्रोफेशनल हैं। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में वित्तीय प्रमुख रहने के बाद, अब वे एक सफल स्टार्टअप और एक ग्रामीण एनजीओ का संचालन कर रहे हैं। घूमने, गाने और पढ़ने के शौकीन अतुल ने कोरोना काल में प्रकाशित अपनी पहली किताब से ही पाठकों के दिलों में खास जगह बना ली। लेखन उनके लिए केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि अपनी सोच और अनुभवों को बाँटने का जरिया है। ‘सेवेन पॉइंट सिक्स (Seven Point Six’ उनकी तीसरी किताब है।
Reviews
There are no reviews yet