Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Dimple Lodge | डिंपल लॉज
श्यामल बत्रा, एक नामचीन लेखक, जो अपनी शोहरत के शिखर पर था—लाखों दिलों की धड़कन, एक प्रेरणा। लेकिन एक रात सब कुछ बदल गया। उर्वशी सान्याल, एक ग्लैमरस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, के साथ डिंपल लॉज में बिताई गई एक शाम उसकी जिंदगी की सबसे भयानक सुबह में बदल गई क्योंकि अगली सुबह उर्वशी की लाश खुद उर्वशी के ही फ्लैट से बरामद हुई और शक की सूई घूमी सीधा श्यामल बत्रा की ओर। श्यामल बत्रा गिरफ्तार कर लिया गया। पर जल्द ही केस में कुछ ऐसे मोड़ आए जो सबको हैरान कर गए। बत्रा के अलावा बाकी के संभावित संदिग्धों की रहस्यमयी मौतें शुरू गई। क्या श्यामल बत्रा वाकई निर्दोष था? या सब कुछ उसकी ही एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था? इस कहानी में हर जवाब एक नई पहेली खड़ी करता है। यहाँ हर किरदार कुछ–न–कुछ रहस्य समेटे बैठा है। डिंपल लॉज—एक ऐसा सस्पेंस थ्रिलर जो आपको आखिरी पन्ने तक बाँधे रखेगा और अंत में चौंका देगा क्योंकि – “यहाँ हर मोड़ पर है एक अधूरी सच्चाई… और हर सच्चाई के पीछे है एक राज!”
मूलतः बिहार से आने वाले विकास सी एस झा फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उनका जन्म बिहार के दरभंगा जिला में हुआ था।
विकास सी एस झा ने लेखन की शुरुआत लंबी कहानियों से की और कातिल कैमरा और द मिस्ट्री ऑफ हाईवे जैसी हॉरर विधा की कहानियाँ लिखीं जो 2020 में किन्डल पर प्रकाशित हुई।इसके पश्चात 2020 में ही बाद लॉक डाउन के अपने अनुभवों को लेकर एक उपन्यास एक उड़ान इन लॉकडाउन लिखा और तब से निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Reviews
There are no reviews yet