Skip to content
Free Shipping on Orders above 249/ COD is available for orders below 500/ Get Books on Cost Price
कथा लेखकों का जो समुच्चय वर्तमान में दिखता रहा है, उनमें से कुछ गम्भीर और शोध परक लेखकों का नाम यदि उठा लिया जाए तो उसमे ‘रणविजय’ का नाम अवश्य आएगा। वर्ष 2018 में इनकी पहली पुस्तक ‘दर्द माँजता है’ (कहानी संग्रह) प्रकाशित हुई थी। वर्ष 2020 में इनका दूसरा कहानी संग्रह ‘दिल है छोटा सा’ आया था और 2021 में इनका प्रथम उपन्यास ‘ड्रैगन्स गेम’ प्रकशित हुआ है। समसामयिक मुद्दों पर गम्भीर टिप्पणियों और सारगर्भित आलेखों के लिए इनसे सोशल मीडिया फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर जुड़ा जा सकता है। रणविजय से सम्बन्धित और जानकारी के लिए इनकी वेबसाइट www.ranvijay.co.in को देखा जा सकता है।