Flydreams Publications
Or redeem with 1 point
Original price was: ₹250.₹225Current price is: ₹225. (-10%)
Or redeem with 1 point
कहते हैं, हर पुरानी इमारत की एक कहानी होती है, उसकी भी थी।
दुनिया से लड़कर एक हुए अमन और परी की नई दुनिया इतनी भयानक होगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।
ब्रिटिश काल के बंगले में आती खटक, निर्माण दोष की वजह से थी या किसी समस्या की आहट…? अच्छा होता अगर वक़्त रहते वे समझ पाते।
हवस से भरी उस आत्मा का निशाना कौन है, अमन, परी, प्रोफेसर, एलेन या श्यामा?
क्या करेंगे अगर आपका प्यार, आपके ही सामने किसी की वहशीपन का शिकार होने लगे, लेकिन न तो आप उसे देख सकें न रोक सकें?
कौन है वह प्रेत? खटक का क्या है रहस्य? क्या है डेरादून से देहरादून का सफर?
पढ़िए इस साल की सबसे खौफनाक कहानी… खटक!
विकास भान्ती, पेशे से सिविल इंजिनियर और दिल से लेखक हैं, जिनका नाम विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर एक जाना-पहचाना सा हैं।
कानपुर में जन्मा यह बालक, बोलना सीखने की उम्र से ही कहानियाँ सुनाने लगा था। परिवार मध्यमवर्गीय और आध्यात्मिक रहा और पिता को राजनीति, दर्शन, पारलौकिक हर प्रकार का साहित्य इकट्ठा करने का शौक रहा और विकास को पढ़ने का।
अलग-अलग विषयों पर पढ़ी वही किताबें, उनकी कहानियों में ऐसी विविधता लाती हैं।
पेशेवर लेखक के तौर पर यह उनकी यह दूसरी किताब है, पर उनकी हर कहानी में रोचकता और अनुभव कूट-कूट कर भरे हैं यह आपको महसूस होंगे।
विकास इस समय एक बहुराष्ट्रीय संस्थान में अच्छे पद पर कार्यरत हैं और कार्यालयी कार्य के अतिरिक्त मिले समय में कहानी लेखन का कार्य करते हैं।
उनके शब्दों में उनकी प्रथम पाठक, प्रशंसक और सबसे बड़ी आलोचक उनकी जीवन संगिनी हैं।
| Weight | 210 g |
|---|---|
| Dimensions | 21 × 13 × 2 cm |
| फॉर्मैट | पेपरबैक |
| भाषा | हिंदी |
| Number of Pages | 200 |


Reviews
There are no reviews yet