Flydreams Publications
Original price was: ₹249.₹224Current price is: ₹224. (-10%)
एक शापित खंजर… एक जागती आत्मा… और समय से परे चलता एक चक्र। लगभग 2500 वर्ष पहले, एक प्राचीन साम्राज्य में, प्रतिशोध और अहंकार की ज्वाला में सुलगती एक रानी ने अपनी अनियंत्रित महत्वाकांक्षाओं को एक भयावह रूप दे दिया। एक रहस्यमयी, प्राचीन खंजर के माध्यम से उसने उस रक्तचक्र की शुरुआत की, जिसने समस्त संसार को रक्तरंजित कर दिया। समय के साथ उसकी क्रूरता और शक्ति की कहानियाँ किंवदंतियाँ बन गईं, लेकिन वह खंजर और उससे जुड़ा अभिशाप अब भी एक अंधेरे में छिपा, जीवित है। आज, सदियों बाद, चित्रा और उसके मित्र एक रहस्यमयी खंडहर की खोज में अनजाने ही उस खंजर के शापित इतिहास के निकट पहुँच जाते हैं—जिससे जुड़ी है एक राजकुमार की रक्तशपथ, जिसने रानी की आत्मा को युगों से कैद कर रखा है। अब एक बार फिर चक्र सक्रिय हो रहा है। क्या यह रक्तचक्र फिर से संसार को निगलेगा? या इस बार कोई इसे तोड़ पाएगा? यह एक ऐसी कहानी है जो रहस्य, साहस और शाश्वत अंधकार को छूती है—जो समय की सीमाओं से परे आज भी धड़कता है। क्या आप तैयार हैं इस रक्तचक्र में प्रवेश करने के लिए?
युवा लेखक अभिनव जैन पेशे से शिक्षक हैं। उत्तर प्रदेश जिले के ललितपुर जिले में वह सहायक शिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगीत सुनना, पुस्तकें पढ़ना और पेंटिंग करना पसंद है।
प्रकाशित रचनाएँ:
प्रतिहारी: कालचक्र का खेल
प्रतिहारी: अंधकार का दैत्य
प्रतिहारी: विचित्र जीवों का रहस्य
नायिका अ गर्ल विद ड्रीम्स
हैशटैग मोहब्बत (कहानी संग्रह)
रक्तचक्र: रक्तधाराओं का शाप
| Weight | 210 g |
|---|---|
| Dimensions | 21 × 13 × 2 cm |
| Number of Pages | 200 |

Reviews
There are no reviews yet